दुर्ग
दुर्ग, 19 मार्च। स्कॉर्पियो वाहन को छोटा हाथी टाटा एस वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी टाटा एस चालक के खिलाफ धारा 184, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी फिरोज खान ट्रांसपोर्टिंग का कार्य करता है। पिछले दिनों वह अपनी स्कॉर्पियो वाहन सीजी 07 सी यू 2727 से अंजोरा बस्ती की ओर से होते हुए देवांगन ऑटो अंजोरा आ रहा था। रानी सागर तालाब अंजोरा के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही वहन टाटा एस छोटा हाथी सी जी 08 जेड 6414 के चालक द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से चलाकर स्कॉर्पियो को टक्कर मार दिया। इससे स्कॉर्पियो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।


