दुर्ग

चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में भेजी जाएगी टीम
12-Mar-2026 7:44 PM
चाकू से हमला, आरोपी की तलाश में भेजी जाएगी टीम

दुर्ग, 12 मार्च। राजनांदगांव से दुर्ग आकर खाना खाने भिलाई सुपेला जा रहे प्रार्थी की कार को रोककर उस पर चाकू से हमला करने वाले मामले में फरार आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। लगभग 16 दिन पूर्व हुई घटना के बाद से आरोपी फरार है।
जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी की रात को राजनांदगांव निवासी प्रार्थी अरशद खान अपने एक साथी के साथ कार सीजी 19 बी डी 8097 से राजनांदगांव से दुर्ग आया हुआ था। दुर्ग में वह खाना खाने होटल अल अज़ीज़ सुपेला जा रहा था। ठगड़ा बांध ब्रिज के ऊपर पहुंचा था उसी समय आरोपी कैफ कुरैशी निवासी केलाबाड़ी द्वारा पुरानी रंजिश की बात को लेकर कार के सामने अपनी स्कूटी को अड़ाकर उसकी कार को रोक दिया था। इसके बाद आरोपी ने गाली गलौज करते हुए धारदार वस्तु से मारपीट की थी जिससे प्रार्थी को चोटें आई थी। इस संबंध में पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। जानकारी मिल रही है कि आरोपी नागपुर में कहीं छुपकर रह रहा है। जल्द ही टीम भेजी जाएगी और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट