दुर्ग

जोमैटो कर्मचारी को लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
05-Mar-2026 1:26 PM
जोमैटो कर्मचारी को लूटने वाले 2  आरोपी गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

भिलाई नगर, 5 मार्च। नेवई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह चाकू की नोक जोमैटो कर्मी से कैश और वाहन छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 भिलाई निवासी सुजीत कुमार ने 4 मार्च को नेवई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अलसुबह रिसाली सेक्टर से जोमैटो डिलीवरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान, दो युवक स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एबी 0512 पर सवार होकर उसके पास आए और दुर्ग स्टेशन छोड़ने का बहाना बनाया। जब सुजीत रुका, तो एक युवक ने उसके गले पर धारदार चाकू अड़ा दिया। दूसरे युवक ने उसकी पैंट की जेब से पर्स छीन लिया। पर्स में साढ़े 4 हजार रुपए कैश थे। आरोपी वाहन की चाबी लेकर फरार हो गए। 

नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 126(2), 309(4) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 124/26 पंजीबद्ध किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गिरफ्तारी और साक्ष्य जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्य औ


अन्य पोस्ट