दुर्ग

निगम आयुक्त ने किया जोन-2 वैशाली नगर का निरीक्षण
25-Feb-2026 4:42 PM
निगम आयुक्त ने किया जोन-2 वैशाली नगर का निरीक्षण

भिलाई नगर, 25 फरवरी। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मंगलवार को जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित वृद्धाश्रम स्थल और प्रस्तावित सडक़ का जायजा लेते हुए उपस्थित अभियंताओं को जनहित में आवश्यक और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने वैशाली नगर थाना के पीछे हमर क्लीनिक के समीप वृद्धाश्रम के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन यापन के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धाश्रम स्थल के समीप रोड का तत्काल सीमांकन कराया जाए, वैशाली नगर थाना के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कुरूद सुन्दर विहार के पास कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की मूलभूत सुविधा विशेषकर सुगम आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए सडक़ निर्माण के कार्य हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए ।


अन्य पोस्ट