दुर्ग
ऐतिहासिक बजट -मनीष यादव
02-Feb-2026 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 2 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आशीष नगर वार्ड 25 रिसाली के पार्षद युवा पार्षद मनीष यादव कहा -यह बजट जन-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए सार्वजनिक निवेश, सुदृढ़ वित्तीय तंत्र, कृषि-ग्रामीण सशक्तिकरण, उद्योग और रोजग़ार सृजन को गति देकर आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। जब आम नागरिकों को अधिक सुविधाएँ, अवसर और आधारभूत संरचना मिलेगी, तब विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक समान रूप से पहुँचेगा और निश्चित ही हमारे छत्तीसगढ़ को विकास की नई संभावनाएँ मिलेंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


