दुर्ग
प्रदेश भर के खिलाडिय़ों के मध्य होगा बौद्धिक मुकाबला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य रैपिड एवं ब्लिट्ज फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 24 एवं 25 जनवरी को अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई में किया जाएगा। प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा अग्रसेन जनकल्याण समिति के सहयोग से किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे तथा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से जानकारी देते बताया कि इस राज्य चयन प्रतियोगिता में आकर्षक नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं शतरंज साहित्य प्रदान किए जाएंगे। रैपिड शतरंज स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 15 हजार नकद एवं ट्रॉफी, द्वितीय को 11 हजार नकद एवं ट्रॉफी ,तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 7 हजार नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसी तरह से चतुर्थ स्थान को 5 हजार नकद एवं ट्रॉफी, पंचम स्थान को 3 हजार नकद व शतरंज साहित्य, षष्ठ स्थान को 2 हजार नकद व शतरंज साहित्य, सप्तम से दशम स्थान तक के खिलाडिय़ों को 1500 - 1500 नकद राशि के साथ शतरंज साहित्य देकर सम्मानित किया जाएगा।
ब्लिट्ज शतरंज स्पर्धा में प्रथम स्थान पर 9 हजार नकद एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर 7 हजार नकद एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान पर 5 हजार नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं चतुर्थ स्थान को 3 हजार नकद व शतरंज साहित्य , पंचम स्थान को 2000 नकद व शतरंज साहित्य षष्ठ स्थान से दशम स्थान तक प्रति खिलाडिय़ों को 1000 - 1000 नकद पुरस्कार के साथ शतरंज साहित्य प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता के दौरान अंडर-07, अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13 एवं अंडर-15 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों के लिए विशेष पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं, जिनमें विजेता एवं उपविजेता को शतरंज साहित्य देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।
प्रवेश शुल्क इस प्रकार है - रैपिड स्पर्धा हेतु 1,000 रु., ब्लिट्ज स्पर्धा हेतु 600/ रु.,सरगुजा एवं बस्तर संभाग के लिए रैपिड स्पर्धा हेतु 500/ रु.,ब्लिट्ज स्पर्धा हेतु 300/ रु.। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 17 जनवरी शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद इच्छुक खिलाड़ी 250 रुपए विलंब शुल्क के साथ 20 जनवरी शाम 5 बजे तक भाग ले सकते है। इस चैंपियनशिप में उम्र की कोई बंधन नहीं है । छत्तीसगढ़ राज्य के कोई भी खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगित से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे, जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, आर्बिटर कमीशन, के चेयरमैन इंटरनेशन आर्बिटर अलंकार भिवगड़े मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन, तकनीकी सहायता इंटरनेशनल आर्बिटर अनिश अंसारी, एंट्री फॉर्म हेतु राष्ट्रीय निर्णायक अनिल शर्मा, ऑल इंडिया चेस फेडरेश से रजिस्ट्रेशन हेतु ओमप्रकाश वंदे, तथा आवास व्यवस्था हेतु आवास प्रभारी चित्रांश अग्रवाल से मोबाइल पर संपर्क कर सकते है।


