दुर्ग

नदी में अधेड़ की मिली लाश
01-Jan-2026 10:07 PM
नदी में अधेड़ की मिली लाश

दुर्ग, 1 जनवरी। थाना कोतवाली अंतर्गत शिवनाथ नदी तट पर बुधवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक जगजीत सिंह देओल 55 वर्ष पिता स्वर्गीय करतार सिंह देओल निवासी एलआईजी 3 नेहरू नगर थाना सुपेला है। पुलिस ने बताया कि जगजीत सिंह 30 दिसंबर को घर से निकल गया था, जब रात तक घर नहीं पहुंचा तब परिवार वालों ने गुम होने की शिकायत सुपेला थाना में की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट