दुर्ग
शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस पर 20 को कार्यक्रम
15-Dec-2025 10:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 दिसंबर। मुड़ा क्षेत्र सिंग पुर एवं जिला गोंड महासभा राजनांदगांव के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में सिंग पुर स्कूल ग्राउंड के पास 20 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह अध्यक्ष विधानसभा छग शासन होंगे जबकि अध्यक्षता गजेन्द्र यादव शिक्षा मंत्री केबिनेट छग शासन करेंगे। विशेष अतिथि नीलकंठ गढ़े जिला गोंड महासभा राजनांदगांव सदस्य वन जीव बोर्ड छग शासन सीता राम ठाकुर, कोमल सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा राजनांदगांव होंगे।
प्रायोजित कार्यक्रम में आमंत्रण हेतु नीलकंठ गढ़े के नेतृत्व में विधान सभा अध्यक्ष निवास कार्यालय में जितेंद्र पटौदी, चोवा मंडावी, गुरुदेव पटौदी, नौकेश पटौदी, सीताराम ठाकुर, दिलीप ठाकुर सम्मिलित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


