दुर्ग
दुर्ग, 6 दिसंबर। जिले के धमधा एवं पाटन वृत्त में वन विभाग की विभागीय टीम/विभागीय अधिकारियों द्वारा 4 दिसम्बर को निर्धारित रोस्टर एवं रात्रि गश्त के दौरान प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन किए जा रहे 5 वाहनों को पकडक़र जब्ती की कार्रवाई करते हुए वन अपराध क्रमांक 76/22, 76/23, 76/24, 76/25, 53/24 दिनांक 5 दिसम्बर पंजीबद्ध किया गया। 4 वाहनों, वाहन क्रमांक सी.जी. 04 जे.सी. 8048, सी.जी. 06 एम. 0463, सी.जी. 07 सी.ए. 1055, सी.जी. 07 सी. 7985 को जब्ती कर पाटन डिपो में रखा गया। एक वाहन सी.जी. 04 जे.डी. 7725 कुम्हारी डिपो में रखा गया है। डीएफओ दिपेश कपिल के अनुसार नियमानुसार अभियुक्तों से मुआवजा की राशि अधिरोपित करते हुए प्रतिबंधित काष्ठों को राजसात की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार वन संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभाग द्वारा सघन/सतत निरीक्षण कर आरामिलों एवं अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार वन अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।


