दुर्ग

शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
04-Dec-2025 5:35 PM
शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 दिसंबर।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी  स्व.कमला देवी साहू की स्मृति में गृहग्राम पाऊवारा में आयोजित किए जा रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ।

सुबह महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ यात्रा निकाली, जिससे पूरा वातावरण धार्मिक रंग में रंग गया।
यात्रा ग्राम पाऊवारा के शीतला मंदिर, राम मंदिर,शक्ति माता, लक्ष्मी मंदिर एवं शिव मंदिर से कथा स्थल मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पहले दिन कथावाचक निरंजन महाराज ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए बताया कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने मात्र से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और यह मनुष्य को भवसागर से पार कराने वाली मरणोत्तर मुक्ति का साधन है।
उन्होंने कहा कि वेदव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्रों से परिपूर्ण इस महापुराण की रचना मानव कल्याण के लिए की थी।


अन्य पोस्ट