दुर्ग

भारती विवि के कैडेट्स का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
21-Nov-2025 8:16 PM
भारती विवि के कैडेट्स का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर।
भारती विश्वविद्यालय की एनसीसी ईकाई के द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में कुल 25 मेडल जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने कुल 12 मेडल हासिल किए, जिसमें बार्शा प्रियदर्शिनी ने डांस, हॉर्स शो और हॉर्स राइडिंग में शानदार प्रदर्शन कर 3 मेडल जीते, त्विशा देवांगन ने हॉर्स शो और हॉर्स राइडिंग में 2 मेडल तथा आदित्य यादव ने ड्रिल और वॉलीबॉल में 2 मेडल प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त नितिन देवांगन, एहसानुद्दीन शेख, ओम शंकर ने क्रमश: एक एक मेडल तथा गगन साहू ने  2 मेडल जीते। तृतीय वर्ष के कैडेट्स ने कुल 13 मेडल जीतकर कैंप में अपना दबदबा बनाए रखा। अंजलि गिरि, भूमिका जखमोला और पायल ठाकुर ने क्रमश: टेंट पिचिंग, 100 मीटर दौड़ और पिलाटिंग में 1-1 मेडल जीते। तुलिका चौधरी ने गार्ड ऑफ ऑनर और कंपनी सीनियर के रूप में 2 मेडल, हर्ष चंद्राकर ने गार्ड ऑफ ऑनर एवं फोटोग्राफी में 2 मेडल हासिल किए। ओजस्वा के. मोशरेम ने सर्वाधिक 3 मेडल (गार्ड ऑफ ऑनर, ड्रिल, वॉलीबॉल) जीते। सागर देशमुख ने वॉलीबॉल में और स्वस्तिक साहू ने गार्ड ऑफ ऑनर एवं वर्किंग पार्टी में 2 मेडल प्राप्त किए। कैडेट्स के इस अभूतपूर्व प्रदर्शन पर लेफ्टिनेंट डॉ. शोभा सिंह ठाकुर, एएनओ, ने कैडेट्स को बधाई देते हुए सफलता का श्रेय कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और कठोर प्रशिक्षण को दिया।


अन्य पोस्ट