दुर्ग

रूपेश छग प्रदेश राजपत्रित अधिकारी
27-Sep-2025 12:04 AM
रूपेश छग प्रदेश राजपत्रित अधिकारी

संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष
दुर्ग, 26 सितंबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रूपेश पाण्डेय छग प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के दुर्ग जिला के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। है उनकी यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा ने संगठनात्मक कार्यों के विस्तार की दृष्टि से की है। श्री पाण्डेय ने संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि वे जिले के कर्मचारिचारियों की हित में तथा पेंशनरों के महंगाई भत्ता के लिए प्रयास करेंगे। साथ ही जिले के कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच में रखकर इसके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। संगठन के माध्यम से कर्मचारियों के कल्याण के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।


अन्य पोस्ट