दुर्ग

सिकोला नाला के लिए 3.16 करोड़ मंजूर
03-Sep-2025 4:10 PM
सिकोला नाला के लिए 3.16 करोड़ मंजूर

दुर्ग, 3 सितंबर। निगम दुर्ग के लिए स्वच्छता और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में राज्य शासन ने सिकोला नाला निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 16 लाख 62 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि बरसात के दिनों में होने वाली जलभराव की समस्या से भी शहरवासियों को राहत मिलेगी।
महापौर अल्का बाघमार ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुर्ग शहर को बेहतर और स्वच्छ बनाने के लिए यह राशि बड़ी मदद साबित होगी।


अन्य पोस्ट