दुर्ग

मिनीमाता को कांग्रेसजनों दी श्रद्धांजलि
12-Aug-2025 6:31 PM
मिनीमाता को कांग्रेसजनों दी श्रद्धांजलि

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दुर्ग, 12 अगस्त।
सेवा, सादगी और संघर्ष की प्रतिमूर्ति ममतामयी माता मिनीमाता की पुण्यतिथि पर आज दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा मिनीमाता चौक, पुलगांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा सहित कांग्रेसजन, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

श्रद्धांजलि सभा में अपने उद्बोधन में अरुण वोरा ने कहा- छग की पहली महिला सांसद, गुरु मां मिनीमाता का जीवन समाज सेवा के उच्चतम आदर्शों का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने दलित, वंचित और शोषित वर्ग की आवाज़ को संसद तक पहुंचाया और महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय व जनकल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, तपस्या और सेवा भाव हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरएन वर्मा, छत्रसाल गायकवाड़, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, नंदू महोबिया, आसिफ अली, रत्ना नारमदेव, वंदना राठौर, अशोक मेहरा, राजेन्द्र खुटेल, सुधीर चंदेल, कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट