दुर्ग

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार
02-Aug-2025 5:28 PM
आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अगस्त।
जमीन दलालों ने वर्ष 2021 में ग्राम ढौर के किसान से भूमि का सौदा कर प्रताडि़त कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता पदम श्री तवर ने बताया कि ग्राम ढौर का रहने वाला मृतक जुगल किशोर बंजारे द्वारा अपनी स्वयं की ग्राम ढौर स्थित पैतृक भूमि को आर्थिक तंगी एवं स्वयं के इलाज हेतु बिक्री करने जमीन दलाल प्रदीप यादव, इन्द्रजीत यादव एवं राहुल सिन्हा से वर्ष 2021 में सौदा तय किया था। जमीन दलालों द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराने व मृतक को पैसा नहीं देने के कारण परेशान होकर वर्ष 2024 में फांसी लगाकर आत्महत्या किया था। मर्ग जांच पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान मे लेकर आरोपी प्रदीप यादव को घेराबंदी कर पकड़ गया। आरोपी से पुछताछ करने पर अपने साथी इन्द्रजीत यादव एवं राहुल सिन्हा के साथ मिलकर किसान मृतक जुगल किशोर बंजारे की भूमि को 35 लाख रुपए में वर्ष 2021 में खरीदी करने का सौदा तय कर कुछ रकम एडवांस दिया एवं किसान द्वारा अपनी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को बिक्री न कर सके इकरारनामा कर रजिस्ट्री हेतु टाल-मटोल करते रहना बताया। मृतक द्वारा जमीन दलालों द्वारा प्रताडि़त करने से परेशान होकर तीनों के नाम पर एक सोसाईडल नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या किया। मर्ग जांच पर सोसाईडल नोट का परीक्षण कराया गया। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त पश्चात अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया गया है। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि महफुज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, दीपक सिंह, राधे यादव, प्रदीप सिंह एवं तिरथ बंजारे का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट