दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जुलाई। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश के परिपालन में जिले के धान संग्रहण केन्द्र सेलूद और अरसनारा अंतर्गत सडक़ मरम्मत का कार्य प्रारंभ हो गया है।
संग्रहण केन्द्र के सडक़ों में गड्ढे मलबे और मुरूम से भरे जा रहे हैं, जिससे अब धान परिवहन व्यवस्था सुगम हो जाएगी। धान से लोडेड ट्रक अब फंसेंगे नहीं, जिससे धान परिवहन में तेजी आएगी। वहीं संग्रहण केन्द्रों से धान का उठाव भी तेज गति से होगी। ज्ञात हो कि विगत दिवस कलेक्टर अभिजीत सिंह ने धान संग्रहण केन्द्रों का निरीक्षण कर सडक़ों के गड्ढे मलबों एवं मुरूम से भरने के निर्देश दिये थे। अरसनारा संग्रहण केन्द्र में नगर पालिका अहिवारा एवं जामुल से मलबे लाये जा रहे हैं। वहीं सेलूद संग्रहण केन्द्र में भिलाई-03 चरौदा निगम से मलबे लाये जा रहे हैं। संग्रहण केन्द्र में ट्रकों के आवाजाही हेतु गड्ढों में मलबे एवं मुरूम डालकर मार्ग मरम्मत किया जा रहा है।