दुर्ग

अभद्रता करने वाले युवक ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
27-Jun-2025 5:16 PM
अभद्रता करने वाले युवक ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 जून।
आखिरकार अभद्रता करने वाले युवक अंकुश जैन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उनके इस व्यवहार से निगम कर्मचारियों में खासा आक्रोश था। अंकुश के खिलाफ शिकायत करने कर्मचारी पदमनाभपुर थाना भी पहुंचे हुए थे। आक्रोशित कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर बैठ गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर अलका बाघमार तथा सभापति श्याम शर्मा ने पहल करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। यह बता दें कि नगर  निगम कार्यालय में राजस्व विभाग के सहायक राजस्व अधिकारी के कक्ष में संपतिकर जमा करने आए अंकुश जैन द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी के कक्ष में अधिकारी/कर्मचारियों के साथ किये गए दुव्र्यवहार और अभद्र टिप्पणी के पश्यात राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा काम बंद हड़ताल पर बैठ गए थे।

राजस्व विभाग टीम अमला संयुक्त रूप से इस घटना की शिकायत आयुक्त सुमित अग्रवाल से किये जाने के पश्चात उनके द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के लिए एफआईआर करने थाना प्रभारी को पत्र लिखा गया। इस घटना के दौरान उक्त अंकुश जैन जिन अधिकारी/कर्मचारियो से अभद्रता व दुव्र्यवहार किया गया था, सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में वे कभी इस तरह का दुव्र्यवहार किसी भी अधिकारी/कर्णचारियों के साथ नहीं करेंगे। सार्वजनिक रूप से उन्होंने यह विश्वास दिलाया है।
 

महापौर श्रीमती बाघमार के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी आने काम पर लौटने के निर्देश के दौरान अंकुश जैन को सख्त चेतवानी दी गई। इस मामले को लेकर उनके विरुद्ध कोई एफआईआर नहीं किया जाएगा। महापौर ने अधिकारी/कर्मचारियो के बीच उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी नागरिक और जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्डो में हो या कार्यालय के भीतर किसी भी तरफ के दुव्र्यवहार व अभद्रता करते है शिकायत मिलती है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट