दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 जून। सत्य साई बाबा के 100वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई प्रेम वाहिनी, श्री सत्य साई रथ संपूर्ण भारत में दिव्य यात्रा पर है। यह रथ प्रशांति निलियम आंध्र प्रदेश से निकलकर छग में भ्रमण पर है।
इसी तारतम्य में इस रथ का 23 जून को पटेल चौक में आगमन हुआ। जहां पर सत्य साई सेवा समिति के सदस्य बाजे गाजे के साथ स्वागत किए। शिव मंदिर में आरती किए, लोगों को शरबत वितरण किए। तत्पश्चात साई रथ सिविल लाइन गोंडवाना भवन से होते हुए कसारीडीह स्थित प्रशांति मंदिर पहुंचा। साईं रथ यात्रा में समिति द्वारा संचालित बाल विकास के बच्चियों द्वारा कलश यात्रा भी निकाला गया।
इस अवसर पर दुर्ग भिलाई समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं उल्लेखनीय भूमिका रही वो थे। छग राज्य साईं रथ प्रभारी एवं दुर्ग जिला संयोजक संदीप नायडू, टी अंजना राव, राज्य आध्यात्मिक इंचार्ज अंजली पिल्लै, राज्य महिला इंचार्ज शालिनी महेश, महिला यूथ प्रभारी श्रीकांत नायडू, अभिलाष, मीना पांडे, दुर्गेश नंदिनी, मंजू तिवारी, गायत्री ठाकुर, इंद्राणी अग्रवाल, यमला साहू, सरस्वती साहू, पल्लवी देशपांडे, अन्नपूर्णा राव, पूजा साहू, सुहासिनी राव, रानी मरकाम, मंजू राजपूत, अलका तिवारी, आई.एल. साहू, आर.के. तिवारी, हरिश्चन्द्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, के.आर. मुदलियार, गौरव सिंह, सौरभ पांडे, अरुणेश श्रीवास्तव, रंगदमन राजपूत, राजकुमार साहू, देव कुमार साहू, सुखदेव साहू, राजेंद्र मरकाम, डॉ. चंद्रकला जोशी, सीताराम ठाकुर, साईं कृष्णा, सुंदर बंसल, संजय कानखोजे, प्रशांत डोंगावकर, राजू सोनी और तरुण साहू उपस्थित थे।


