दुर्ग

नहीं खुलेगी शराब दुकान- गजेन्द्र यादव
11-Jun-2025 5:04 PM
नहीं खुलेगी शराब दुकान- गजेन्द्र यादव

'छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 जून । दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 56 बघेरा में अब शराब दुकान नहीं खुलेगी, क्षेत्र की जनता की मांग और शराब दुकान से होने वाले नुकसान को देखते हुए दुर्ग शहर विधायक विधायक गजेन्द्र ने आबकारी विभाग के अधिकारी को शराब दुकान नहीं खोलने निर्देश दिए है। शराब दुकान बघेरा से हटने की खबर के बाद नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र का आभार जताया है।

गौरतलब है बघेरा में नई शराब दुकान खोलने निविदा करने के सूचना के बाद से ही क्षेत्र के नागरिक इसका विरोध कर रहे थे, बघेरा सहित आस पास ग्रामीणों ने बैठक कर शराब दुकान खोलने का विरोध कर रहे थे। क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक गजेन्द्र यादव से मिलकर दुकान नहीं खोलने आग्रह किये थे। नागरिकों की मांग को विधायक गजेन्द्र यादव ने गंभीरता से लिए और तत्काल आबकारी विभाग के अधिकारीयों से बघेरा में खुलने वाली नई शराब दुकान को स्थगित करने निर्देश दिए।
अरुण वोरा का समर्थन
 पूर्व विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भावनाओं का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से भी शराब दुकान न खोलने के विषय में चर्चा की। इस मौके पर कांग्रेस नेता  परमजीत सिंह भुई और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले एवं पार्षद भोला माहोबिया भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी जनआंदोलन को अपना समर्थन दिया।


अन्य पोस्ट