दुर्ग

विश्व पर्यावरण दिवस पर 21 सौ पेड़ लगाए जाएंगे
05-Jun-2025 6:24 PM
विश्व पर्यावरण दिवस पर 21 सौ पेड़ लगाए जाएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 भिलाई नगर, 5 जून।
 निगम भिलाई में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम - 2 शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में नगर निगम के सभी जोन कार्यालय में वृक्षारोपण किया जाएगा। इसमें निगम के उद्यान विभाग द्वारा वृक्षारोपण की व्यवस्था के साथ साथ सुरक्षित रखने के लिए ट्रि गार्ड भी लगाया जाएगा।

जोन 01 प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम स्पोर्ट्स कंपलेक्स परिसर, गौ आश्रय केंद्र गौठान परिसर जोन 02 कैलाश नगर एसआरएलएम सेंटर, सेक्टर 6 से स्वामी आत्मानंद स्कुल, हुडको तालाब, सर्व सामाजिक मंगल भवन परिसर, एवं उद्यान विभाग, खम्हरिया अमृत मिशन उद्यान में वृक्षारोपण किया जाएगा।
 

प्रमुख रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह 9 बजे केंप के वार्ड पार्षद विनोद चेलक, भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, मुन्ना आर्य, सैख समीम, खिलावन  एवं स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राये,  एनसीसी कैंडिडेट वृक्ष मित्र से संबंधित सभी संस्थाएं सादर आमंत्रित किए गए। जिनके माध्यम से वृक्षारोपण किया। भिलाई नगर निगम ने सभी पर्यावरण प्रेमियों से अपील है कि अपने-अपने क्षेत्र में जहां पर भी उन्हें जगह मिले वहां पर एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाए। उसकी रक्षा करें। नगर निगम भिलाई इसमें पूरा सहयोग करेगा।


अन्य पोस्ट