दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 जून। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 में को मनाया जाता है जिसके तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्था जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सुपेला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया जिसमें अलग-अलग संस्था में विभिन्न तरीके की कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में कैंप ओरल हेल्थ कैंप, रैली का आयोजन, पोस्टर, रंगोली, चित्रकला, जन जागरूकता हेतु कार्यक्रम किया गया ।
31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की अवसर में नगर निगम भिलाई में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मितानिन प्रशिक्षक, को-ऑर्डिनेट, नगर निगम के सभी कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त राजीव पाण्डेय द्वारा तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी बताया गया साथ में कोटपा एक्ट धारा 4 व धारा 6 ्र क्च के बारे मे जानकारी बताया गया कि सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करना प्रतिबंध है व स्कूल के आस पास तम्बाकू उत्पाद की बिक्री प्रतिबंध है। सिविल अस्पताल सुपेला के प्रभारी पी.एम. सिंह के द्वारा तंबाकू का किस तरह से हमारे स्वास्थ्य व समाज पर दुष्प्रभाव पड़ता है के बारे में जानकारी दिए। राष्ट्रीय नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. श्रवण दनोरिया के द्वारा व्यक्ति किस तरह से नशे को छोड़े और स्वस्थ जीवन जीवन जीने के तरीके के बारे में जानकारी दिया गया। और जो नशा करता है जिससे हमारे फेफड़े के साथ-साथ हमारे शरीर पर आज के परिवेश में बीमारियां हमें होती है।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डॉ. सोनल सिंह के द्वारा कोटापा एक्ट 2003 के बारे में भी जानकारी दिया गया कि सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करना प्रतिबंध है 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को तंबाकू उत्पाद बेचना प्रतिबंध है व किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के परिधि में तम्बाकू बेचना प्रतिबंधित है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक संजीव दुबे, काउंसलर ललित कुमार साहू व मुकुंद जंघेंल, सोशल वर्कर कविता ताम्रकार और प्रेम सिंह नगर निगम भिलाई से जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, लेखा अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।


