दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 मई। अखिल भारतीय उडिय़ा समाज की आवश्यक बैठक खुर्सीपार केंद्रीय कार्यालय वार्ड 51 सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष जेएम तांडी ने किया।
इस दौरान समाज विकास, उत्थान को लेकर चर्चा किया गया। इसके अलावा जिले भर में चल रहे सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। समाज के सदस्यों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए जल्द स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें काई बीमारियों का चेकअप नि:शुल्क किया जाएगा। साथ ही साथ जल्द भिलाई दुर्ग के उडिय़ा बस्ती में बैठक लेकर समाज के लोगों को शिक्षा को लेकर जागरूक करने की योजना बनाई गई है।
आने वाले दिनों में रथ यात्रा पर्व मनाया जाएगा। पर्व में समाज महाप्रसाद का वितरण करेगी। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष दीनबंधु तांडी, जिला अध्यक्ष शंकर निहाल,संगठन मंत्री रतन तांडी, दयानिधि विभार,अर्जुन विभार, दीपक सोना,मनोज दीप, आशीष नंदा,उमेश दीप,आरसी बेहरा, अर्जुन नायक,चेतन दीप,मुरली तांडी,हेतुराम दीप, टेकचंद सेठिया आदि समाज के लोग मौजूद थे।


