दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 19 मई। गंजमंडी सिकोला भाटा मोहन नगर में गांजा बिक्री के लिए घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 3.28 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 24 हजार रुपए एवं बिक्री की नगदी रकम 400 रूपये जब्त किया है।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति गंज सब्जी मंडी सिकोला भाठा दुर्ग में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी संजय उके (45 वर्ष ) सद्भावना चौक मोहन नगर, अमित गजभिये (36 वर्ष) सद्भावना चौक मोहन नगर व संजय साहू (30 वर्ष) शंकर नगर राजनांदगांव पकड़ा। उनके कब्जे से एक नीला कलर के पालीथीन के अंदर रखे मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 3.28 किलो ग्राम कीमती करीबन 24000 रुपए एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 400 रुपए जब्त किया है


