दुर्ग

गर्मी बढ़ी, डीईओ से मिले पालक, स्कूल बंद करने की मांग
22-Apr-2025 3:31 PM
गर्मी बढ़ी, डीईओ से मिले पालक, स्कूल बंद करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 अप्रैल।
आसमान से आग बरसने लगा है। तापमान सातवें आसमान पर है। इस आग बरसते गर्मी में बच्चे स्कूल जाने मजबूर हैं। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन बेपरवाह दिखाई पड़ रहा है। पालकों को अपने बच्चों की स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी है। इससे हटकर कुछ निजी विद्यालय स्कूल टाइमिंग की अवहेलना कर रहे हैं। अपनी मर्जी के अनुसार स्कूल का संचालन रहे हैं। 

पालकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा से मुलाकात कर स्कूल बंद करने कहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के समक्ष बात रखी है।

पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए स्कूल संचालन का समय सुबह 7 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। मगर कुछ स्कूल ऐसे हैं, जो इन कक्षाओं के बच्चों की क्लास 12.30 बजे तक संचालित कर रहे हैं। इस भीषण गर्मी में बच्चे पूरी तरह झुलस रहे हैं। लू लगना, सर्दी खांसी, बुखार से कई बच्चे पीडि़त हैं।

 

 

जिले में लू जैसी हालात है। पारा 42 डिग्री पार कर चुका है। गर्मी अपनी चरम सीमा में पहुंच रहा है। ऐसी स्थिति में बच्चों को स्कूल भेजना पालकों के लिए एक बड़ी चुनौती है। पिछले वर्ष गर्मी को देखते हुए अप्रैल के तीसरे सप्ताह पश्चात बच्चों को छुट्टी देने का फरमान जारी कर दिया गया था। इस बार अब तक ऐसा नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में यदि स्थिति ऐसी बनी रहेगी तो हो सकता है प्रशासन कोई कदम उठाएं। 

जानकारी के मुताबिक कई पालकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा से मुलाकात कर स्कूल बंद करने कहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन के समक्ष बात रखी है। प्रशासन स्तर पर हस्तक्षेप किए जाने के बाद डीपीआई निर्णय ले सकता है।


अन्य पोस्ट