दुर्ग
दुर्ग, 21 नवंबर। गत वर्ष खरीफ सीजन में उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से उपार्जित धान का जिले 151 राइस मिलर्स कस्टम मिलिंग के लिए उठाव किया था इनमें 64 राइस मिलर्स ने अब तक कस्टम मिलिंग का संपूर्ण चावल जमा नहीं किया है, जिले में इन मिलर्स से कस्टम मिलिंग का 2 लाख 76 हजार 983 क्विंटल चावल जमा लेना अभी भी बाकी है। जानकारी के अनुसार चावल जमा नहीं करने वाले इन मिलर्स के द्वारा कुल29 लाख11 हजार 814 धान का कस्टम मिलिंग करने उठाव किया था। धान उठाव के अनुपात में इन सभी मिलर्स को कुल 19 लाख50 हजार 916 क्विंटल चावल जमा करना था, मगर इनके द्वारा अब तक 16 लाख73 हज़ार 932 चावल जमा किया गया है। जमा नहीं करने वाले 3 राइस मिलर्स है।
जिनसे 10 हजार क्विंटल से अधिक चावल जमा लेना बाकी है वहीं 23 राइस मिलर्स से 5हजार क्विंटल से चावल जमा लेना बाकी है। 20 राइस मिलर्स ऐसे है जिन्होंने कस्टम मिलिंग का 2 से 4 हजार क्विंटल तक चावल जमा नहीं किया है।
गौरतलब है कि विगत वर्ष कस्टम मिलिंग के लिए पंजीकृत सभी राइस मिलर्स ने सीधे उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव किया था। उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित संपूर्ण धान का फरवरी माह में ही उठाव हो चुका मगर धान उठाव के महिनों बाद भी इन मिलर्स ने संपूर्ण अनुपातिक चावल अब तक जमा नहीं किया है, जिन मिलर्स ने कस्टम मिलिंग का संपूर्ण चावल जमा नहीं किया है, उनका जारी खरीफ के धान का कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि इस बार अब तक जिले मात्र 65 मिलर्स का कस्टम मिलिंग के लिए पंजीयन हो पाया है ।