दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 नवंबर। खुर्सीपार थाना अंतर्गत शिवाजी नगर में अपने घर के सामने खड़े व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दे आरोपी ने ब्लेड से उसके चेहरे पर वार कर दिया। घायल पीडि़त ने थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
खुर्सीपार थाना एसआई युवराज साहू ने बताया कि मकान नम्बर 73, अटल आवास शिवाजी नगर खुर्सीपार निवासी दीपक यादव (40 वर्ष) कल दोपहर घर के सामने खड़ा था, तभी मन्नू देवार वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए दीपक को जान से मारने की धमकी देने लगा। जब दीपक ने उसे गाली देने से मना किया तो मन्नू ने अपने पास रखे ब्लेड से उसके चेहरे पर वार कर दिया। मौके पर दीपक की पत्नी सुशीला और भाई राजकुमार के बीच बचाव करने पर आरोपी वहां से भाग निकला।
लहूलुहान पीडि़त ने थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मन्नू देवार के खिलाफ धारा 294, 323, 506बी के तहत कार्रवाई की है।