दुर्ग
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू ने पोलिंग बूथ प्रभारियों की ली बैठक, जताया आभार
19-Nov-2023 8:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लवन, 19 नवंबर। कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू ने सभी पोलिंग बूथ प्रभारियों की बैठक लेकर धन्यवाद व आभार जताया। कसडोल विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू 17 नवंबर को मतदान पूर्ण होने के अगले दिन शनिवार को कसडोल में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं, बूथ प्रभारी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के बीच बैठक लेकर चुनाव की समीक्षा करते हुए दिखे एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, मतदाताओं के प्रति धन्यवाद, आभार जताते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग समपर्ण योगदान अतुलनीय है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे