दुर्ग

गर्ल फ्रेंड से बात करने को लेकर मारपीट, 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज
18-Nov-2023 3:34 PM
गर्ल फ्रेंड से बात करने को लेकर मारपीट, 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 18 नवंबर। गोंदिया (महाराष्ट्र) में नीट की कोचिंग कर रहा युवक दीपावली अवकाश पर जब अपने घर केलाबाड़ी दुर्ग आया तो उसे बीती शाम सुभाष नगर के युवक ने फोन कर मुस्लिम सराय के पास बुलाया और जमकर पिटाई कर दी। पीडि़त का आरोप है कि मारपीट की वजह आरोपी की गर्ल फ्रेंड है।

पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि इस मामले में देर रात हुई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सैयद अनस निवासी शिव मंदिर के पास, सैयद अनस के भाई एवं उसके एक दोस्त के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। 

अरबाब शेख (19 वर्ष) निवासी पद्मनाभपुर ने पुलिस को बताया कि कल शाम सैयद अनस ने फोन कर उसे मुस्लिम सराय बुलाया और वहां जब अरबाब अपने भाई मोहम्मद इंतखाब आलम एवं मोहम्मद जैद शेख के साथ गया तो वहां पर सैयद अनस उसका बड़ा भाई और उसका एक दोस्त मिले। सैयद ने अरबाब को बोला कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड से क्यों बात करते हो? इससे पहले की अरबाब कुछ जवाब देता, तीनों एक राय होकर उसे मारने लगे। 

जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारा। 

इसी दौरान अनस के भाई ने हाथ में रखे नुकीले धारदार कटर से अरबाब की आंख के पास, सिर, पीठ एवं दाहिने हाथ में वार किया। इंतखाब आलम एवं मोहम्मद जैद शेख के बीच-बचाव बाद सभी वहां से भाग निकले।

 


अन्य पोस्ट