दुर्ग

सवा दो लाख क्विंटल धान की खरीदी
15-Nov-2023 3:15 PM
सवा दो लाख क्विंटल  धान की खरीदी

दो सहकारी समितियों से 2240 क्विंटल धान का उठाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर। 
जिले में किसानों से उपार्जन केद्रों के माध्यम से खरीदे जा रहे धान उठाव शुरू हो गया है। अब तक 3640 क्विंटल का उठाव के लिए डीओ जारी किया जा चुका है। 
डीएमओ भौमिक बघेल के अनुसार इसके विरुद्ध राइस मिलर्स के द्वारा जिले के 2 सहकारी समितियों से 2240 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है

जानकारी के अनुसार जिले में पिछली बार 1 लाख 4 हजार 968 किसानों ने 1 लाख 20 हजार 7 हेक्टेयर का पंजीयन कराया था। इस बार धान बेचने के लिए 1 लाख 10 हजार 824 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों का रकबा 1 लाख 19 हजार 135 हेक्टेयर है। जिले में इन पंजीकृत किसानों से 1 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू किया जा चुका है इनमें जिले के 102 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 5569 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है, जिनसे कुल खऱीदी 2 लाख 20 हजार 500 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है

किसानो को 39 करोड़ रुपए का किया जा चुका भुगतान

जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक कुल48 करोड़ 42 लाख 91 हजार 624 रूपए की धान खरीदी हो चुकी है इनमें 39 करोड़ रूपए का भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रभारी सीईओ हृदेश शर्मा के अनुसार किसानों को भुगतान के लिए धान खरीदी के अनुपात प्रतिदिन राशि पहुंच रही है।
 


अन्य पोस्ट