दुर्ग

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने किया चाकू से वार
14-Nov-2023 3:50 PM
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने किया चाकू से वार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 नवंबर।
मोटरसाइकिल से जा रहे युवक एवं उसके साथियों पर पर पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। इससे युवक वह अन्य को गंभीर चोटे आई और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। 

युवक के भाई की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर भवानी चौक निवासी प्रवीण श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी ऑटो पार्ट्स की दुकान है। 8 नवंबर की रात लगभग 10 बजे उसका छोटा भाई सिद्धार्थ श्रीवास्तव अपनी मोटरसाइकिल से अपने साथियों के साथ अपने घर वापस आ रहा था। 

इसी दौरान नाना नानी पार्क के पास पीछे से कार चालक ने ठोकर मार दिया। इसके बाद कार का चालक मनीष जसवानी एवं उसके साथी हत्या करने की नीयत से पुरानी रंजिश की बात को लेकर सिद्धार्थ, मुकेश साहू व राजा देवांगन पर चाकू से वार कर मारपीट किए। इससे तीनों को चोटे आई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे।


अन्य पोस्ट