दुर्ग
ललित चंद्राकार ने किया जनसंपर्क
11-Nov-2023 7:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 11 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र 63 के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने अंजोरा ख के आबादी पारा निकुम, आमटी गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।
उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे सेवक बनकर जनता की समस्याओं का निराकरण करने हमेशा साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि गत 30 वर्ष से आपके बीच में जुड़ा हुआ हूं। किसी न किसी माध्यम से मेरा आपके बीच आने का मौका मिलता रहा है। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र मेरा कर्म भूमि रहा है गांवों की समस्याओं से भलीभांति परिचित हूं। इस विधान सभा में पार्टी ने भाजपा से प्रत्याशी बनाया है आपके स्नेह व आशीर्वाद मांगने आया हूं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे