दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 नवंबर। विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने मध्यमंडल के ग्राम कसही, पंदर, गुजरा, मटिया, खम्हरीया,डंगनिया, भनसूली, तेलीगुंडरा, खर्रा, बरबसपुर, बोरीद,पाटन अखरा समेत ग्रामों का दौरा किया। वहीं विजय बघेल को जगह जगह भारी आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है! विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे यहां पर राजनीतिक उठा पटक भी चरम पर दिख रही है। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल गाँव-गांव में सतत जनसंपर्क कर रहें है साथ-साथ नुक्कड़ सभाएं भी ले रहे हैं।
विजय बघेल ने कहा की भाजपा में विश्वास और विकास की गारंटी है! अब जनता कांग्रेस सरकार के खोखले वादा में नहीं आयेगी, पाटन की जनता साफ नियत और सही विकास को ही चुनेगी। क्षेत्र के जनता का आशीर्वाद एवं भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा की 5वर्षो में प्रदेश की दुर्दशा हुई है, जिसे आप सबको फिर से विकास के मार्ग पर लाना है।
महिला बहनों को अब भाजपा के सरकार में सम्मान और सशक्त बनायेगी। सीधे महिलाओं के खाते में 1हजार रूपये महीना के हिसाब से सलाना के 12हजार देगी, जिससे महिलाएं सशक्त बनेगी। अब गृहणीयों को गैस सिलिंडर 500 सौ रूपये में मिलेगी। आगे उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भाजपा को अपना समर्थन आशीर्वाद देने और पाटन में विकास का कमल खिलाने का आग्रह किया!