दुर्ग
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसंपर्क
09-Nov-2023 3:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 9 नवंबर। प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के पक्ष में मतदान हेतु लोक कलाकारों द्वारा कुम्हारी के विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की वर्तमान योजना एवं भविष्य की नवीन योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक तादाद में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की गई। इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में वार्डवासी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे