दुर्ग

मतदान उपरांत ईवीएम मशीनों की वापसी के प्रोटोकॉल
09-Nov-2023 3:28 PM
मतदान उपरांत ईवीएम मशीनों की वापसी के प्रोटोकॉल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 नवंबर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु आकस्मिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सेक्टर अधिकारियों को प्रदाय की गई ईवीएम वीवीपीएटी मशीन्स एवं सामग्री की थैलियों को जिले के रिसीविंग सेंटर शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में रिसीव किया जाएगा। इसके तत्काल पश्चात उक्त मशीनों एवं सामग्री की थैलियों को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित ईवीएम वीवीपीएटी वेयरहाउस में स्थानांतरित किया जाएगा।

जिला कार्यालय के ईवीएम वेयरहाउस में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम के मानक अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस को मतदान के पश्चात् श्रेणी ’’ए’’ अर्थात् मत डाली गई ईवीएम मशीन, श्रेणी ’’बी’’ अर्थात् नॉन फंक्शनल पोल्ड ईवीएम मशीन (वास्तविक मतदान के दौरान बदली हुई) उक्त दोनों श्रेणी की मशीनों को रिसीविंग सेंटर शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार अलग-अलग कमरों में रखा जाएगा। इसके अलावा श्रेणी ’सी’ नान फंक्शनल अनपोल्ड (मॉक पोल के दौरान बदली हुई) ईवीएम एवं श्रेणी ’डी’ अप्रयुक्त रिजर्व ईवीएम मशीन उक्त दोनों ’’सी’’ एवं ’’डी’’ श्रेणी की मशीन्स को पोल्ड ईवीएम स्ट्रांग रूम से अलग परिसर में रखा जाना है। जिसके लिए जिला कार्यालय द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपीएटी वेयरहाउस का चयन किया गया है। रिसीविंग सेंटर शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई से जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस तक उक्त ’’सी’’ एवं ’’डी’’ श्रेणी की मशीनों के परिवहन के दौरान एवं जिला कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित ईवीएम वेयरहाउस में इन मशीन्स की सीलिंग के दौरान राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष अथवा अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।


अन्य पोस्ट