दुर्ग
पूर्व पार्षद अजय दुबे गिरफ्तार
08-Nov-2023 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 नवंबर। महिलाओं के साथ गाली गलौज, महिला को अश्लील फोटो भेजने, दुकानदार को धमकी देने आदि कई मामले में लिप्त आरोपी अजय दुबे को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि पचरीपारा निवासी पूर्व पार्षद अजय दुबे के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। पूर्व में आरोपी ने मोहल्ले में ही रहने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किया था। किसी महिला को अश्लील फोटो भी भेजी थी। कुछ दिन पूर्व आरोपी अजय दुबे ने एक दुकानदार को रकम की मांग करते हुए धमकी भी दी थी। आरोपी के खिलाफ धारा 354, पॉस्को एक्ट की धारा 9 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे