दुर्ग
देशी शराब संग आरोपी गिरफ्तार
08-Nov-2023 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 नवंबर। जय राइस मिल विनायकपुर के पास आम जगह पर अंडा पुलिस ने 36 पौव्वा देशी प्लेन शराब जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी सखाराम उर्फ पुकेश्वर खरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
अंडा थाना प्रभारी आनंद राम शुक्ला को सूचना मिली कि एक व्यक्ति आम जगह पर सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में 36 पौव्वा देसी मदिरा प्लेन शराब रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी सखाराम उर्फ पुकेश्वर खरे पिता जगदीश खरे 35 वर्ष निवासी इंदिरा आवास ग्राम विनायकपुर थाना अंडा निवासी को पकड़ा। उसके पास से 2880 रुपए की शराब एवं उसकी पुरानी इस्तेमाली 15000 रुपएकीमत की टीवीएस एक्सएल वाहन को जब्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे