दुर्ग

मोटरसाइकिल की ठोकर से युवक घायल
08-Nov-2023 3:25 PM
मोटरसाइकिल की ठोकर  से युवक घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 नवंबर।
अपने पड़ोसी के साथ बैठकर दवाई खरीदने के लिए मेडिकल शॉप जा रहे युवक की मोटरसाइकिल को सामने से आ रही अन्य मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी को चोटे आई। 

प्रार्थी की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध दर्ज का जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम धनौद निवासी प्रसुन्न कोसरे घर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 6 नवंबर को उसकी तबीयत खराब होने पर वह अपने घर से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 सी जी 1043 से अपने पड़ोसी रमन सोनवानी के साथ थनौद में दवाई लेने मेडिकल स्टोर्स जा रहा था। 

निक्को कंपनी के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल  एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 07बी ई 7730 के चालक धर्मेंद्र कुमार देशमुख ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी व उसका पड़ोसी गाड़ी से गिर गए। इससे प्रार्थी के पैर, हाथ में चोटे आई।
 


अन्य पोस्ट