दुर्ग
रेप, आरोपी गिरफ्तार
07-Nov-2023 3:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर। पीडि़ता का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376 (2), 506 के तहत कार्रवाई की गई है।
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि आरोपी गोविंद देवांगन ने बहला फुसलाकर पीडि़ता का शारीरिक शोषण किया था,वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे