दुर्ग

चाकू लहराकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
07-Nov-2023 3:48 PM
चाकू लहराकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 नवंबर। रोड पर धारदार चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ 25(1बी), 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रितेश सारथी बजरंगबली मंदिर के पास नयापारा रोड सारथी मोहल्ला दुर्ग में अपने हाथ में एक धारदार चाकू लहराते हुए खड़ा हुआ है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

इस पर टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपी वहां से भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी रितेश सारथी पिता राजू लाल सारथी 36 वर्ष निवासी चंडी मंदिर के पीछे मठपारा वार्ड नंबर 33 को पकड़ा और उसके पास से धारदार चाकू जब्त किया।


अन्य पोस्ट