दुर्ग
दुकान के बाजू खड़ी बाइक चोरी, अपराध दर्ज
05-Nov-2023 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 नवंबर। मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि आनंद विहार पोटिया चौक निवासी अजय सोनबेर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह धनवंतरी मेडिकल जनरल स्टोर्स में काम करता है। 31 अक्टूबर की दोपहर लगभग 3 बजे घर से खाना खाकर आने के बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 24 द्भ 1862 को मेडिकल शॉप के बाजू में खड़ी कर दिया था। शाम लगभग 7 बजे वह घर वापस आने के लिए निकला तो देखा उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। चोरी गए मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 20,000 रुपए आंकी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे