दुर्ग
बीड़ी मांगने पर गुस्साए आरोपी ने कर दी पिटाई
05-Nov-2023 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 5 नवंबर। बीडी मांगने से हुए नाराज आरोपी ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। इससे अधेड़ को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294 ,323 ,506 बी के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मोहम्मद रोशन निवासी वार्ड 28 मिलपारा दुर्ग ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बड़े पिता कमरुद्दीन मग्गा होटल के पास गंजपारा दुर्ग में बैठा हुआ था।
इस दौरान उसका पड़ोसी सोहेल भी पास में बैठकर शराब पी रहा था। कमरुद्दीन ने सोहेल से इशारा करते हुए बीडी मांगी। इस पर सोहेल गुस्से में आ गया और उसे गाली गलौज देते हुए हाथ मुक्के एवं डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे कमरुद्दीन के हाथ ,पीठ आदि में चोटे आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे