दुर्ग
ट्रक की ठोकर से ट्रेलर क्षतिग्रस्त
04-Nov-2023 3:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 नवंबर। सीमेंट भरकर नागपुर की ओर जा रहे ट्रेलर को ट्रक चालक ने लापरवाही व तेज वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे ट्रक के साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।प्रार्थी की शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम चेटे, पोस्ट उदयपुर झारखंड निवासी रविंद्र कुमार ड्राइवरी का काम करता है। 2 नवंबर को वह अपनी ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एनजेड 2307 में रायपुर से सीमेंट भरकर नागपुर की ओर जा रहा था।
डबरा पारा चौक के पास पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए डब्लू 7130 के चालक ने वहां को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ओवरटेक किया और कंडक्टर साइड में वाहन को ठोकर मार दिया। इससे ट्रेलर के साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे