दुर्ग

शराब की बोतल तोडक़र आरोपी ने किया वार, युवक घायल
04-Nov-2023 3:20 PM
शराब की बोतल तोडक़र आरोपी ने किया वार, युवक घायल

दुर्ग, 4 नवंबर। दो युवकों के बीच हुए विवाद में  एक ने शराब की बोतल तोडक़र दूसरे पर हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे उक्त घटना हुई है। शांति पारा गतवा तालाब के पास रहने वाला मो. असफाक उर्फ बबलू  और बिजली कालोनी निवासी भुवेन्द्र कुमार  के बीच एक साथ शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इस पर गुस्साए भुवेन्द्र कुमार ने शराब की बोतल तोडक़र मो. असफाक उर्फ बबलू के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घायल मो. असफाक जिला अस्पताल दुर्गा ले जाकर भर्ती किया गया।
 पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट