दुर्ग

विस प्रत्याशी गजेंद्र यादव का जनसंपर्क-दौरा
03-Nov-2023 3:48 PM
विस प्रत्याशी गजेंद्र यादव का जनसंपर्क-दौरा

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 3 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव के जनसंपर्क एवं दौरा कार्यक्रम के छठवें दिवस सिकोला भाटा पटरी पार मंडल के अंतर्गत आने वाले रेलवे फाटक शिव मंदिर तालाब के पास उरला में एकत्रीकरण होकर प्रारंभ हुई उरलेश्वरी मंदिर संगम चौक मुर्रा भाटा चौक से बजरंग होटल दामाद पारा काली मंदिर के पास से होते हुए बीडी कॉलोनी होते हुए सी टाइप लाइन सोनी आटा चक्की से पुरानी बस्ती सिकोला भाटा, ठेठवार पारा ,ब्राह्मण पार होते हुए हनुमान मंदिर के पास संपन्न हुई।

 इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि सभी जानते हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के पश्चात विकास कार्यों में ग्रहण सा लग गया और इसका सबसे बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री के गृह जिले और दुर्ग शहर विधानसभा में घोषणा वीर विधायक अरुण वोरा के कार्य जो सिर्फ और सिर्फ भूमि पूजन के पत्थरों में दिखाते हैं मैं पूछना चाहता हूं कि उरला क्षेत्र इतना पिछड़ा क्यों है क्षेत्र का समुचित विकास क्यों नहीं हो पाया। मंै अगर शहर के जनमानस के आशीर्वाद से चुनकर आता हूं तो उरला क्षेत्र का भी विकास हो मेरी प्राथमिकता होगी।


अन्य पोस्ट