दुर्ग

तराजू की पूजा कर धान खरीदी शुरू
02-Nov-2023 8:24 PM
तराजू की पूजा कर धान खरीदी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 2 नवंबर। वृहताकार सहकारी समिति उतई में 1 नवंबर  को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कृषि के देव बलराम व तराजू की पूजा अर्चना कर किया गया।

समिति द्वारा उपस्थित किसानों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। उतई सहित उप धान उपार्जन केन्द्र खोपली, सेवा सहकारी समिति बोरीडीह,मचांदुर में धान खरीदी किया गया। उतई धान खरीदी केंद्र में ग्राम डुंडेरा के 5 किसान लक्ष्मी नारायण चंद्राकर,भीखम शर्मा, नीलमणि चंद्राकर देवेंद्र चंद्राकर चंद्रशेखर चंद्राकर ने कुल 404 क्विंटल धान बेचा उसी प्रकार उप धान उपार्जन केन्द्र खोपली में रंगलाल साहू, होरीलाल पटेल, सुरेश साहू ने धान बिक्री किया।

इसी तरह सेवा सहकारी समिति बोरी डीह में 12 किसानों ने कुल 434 क्विंटल धान बेचा। इस दौरान दिवाकर गायकवाड़ राजेश साहू गिरधर सोनी अजय सिंह राजपूत संतोष यादव तिलक साहू गोविंद साहू खोवालाल सहित किसान व समिति के कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट