दुर्ग
कांग्रेस शासन काल में हुए घोटालों से जनता त्रस्त - ललित चन्द्राकर
02-Nov-2023 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 2 नवंबर। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं।
उन्होंने आम जनता से मिले आपार स्नेह व समर्थन से अभिभूत होकर कहा कि प्रदेश के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शराब घोटाला, चावल घोटाला, प्रधान मंत्री आवास घोटाला, व युवा बेरोजगारों को धोखा देकर उनके साथ अन्याय करना, जैसे कृत्य से तंग आकर जनता कॉग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है, और भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने अपने मन में संकल्प कर ले लिया है।
श्री चंद्राकार ने ग्राम महमरा से अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जहाँ गाँव के बुजुर्ग, युवा, व महिलाओं ने उन्हें आपार स्नेह देकर विजयी श्री दिलाने का आर्शीवाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे