दुर्ग
वाहन की चोरी
01-Nov-2023 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 नवंबर। घर के सामने खड़ी गाड़ी की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दीपक कुमार जैन गया नगर वार्ड नंबर 3 निवासी है। उसने अपने घर के सामने गाड़ी को लॉक करके खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सवेरे उसने देखा तो उसकी गाड़ी गायब थी। आसपास पता तलाशी के बाद प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे