दुर्ग

अभी तक चाचा-भतीजा की सेटिंग चल रही थी, चुनाव तो अब होगा-जोगी
31-Oct-2023 2:37 PM
अभी तक चाचा-भतीजा की सेटिंग चल रही थी, चुनाव तो अब होगा-जोगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 अक्टूबर। पाटन विधान सभा से नामांकन दाखिल करने के बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे प्रमुख अमित जोगी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक पाटन में एक ही परिवार के चाचा भतीजा की सेटिंग चल रही थी चुनाव तो अब होगा उन्होंने कहा कि वे भूपेश , कांग्रेस या भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज को लेकर मैदान में हैं वे केवल चेहरा है प्रत्याशी पूरा पाटन, शराब बंदी पीडि़त, पीएससी घोटाला पीडि़त,नियमिती करण पीडि़त है।

पाटनवासियों के अनुरोध पर वे पाटन से चुनाव लड़ रहे हैं जनता कांग्रेस को भाजपा का बी टीम बताए जाने के प्रश्न पर कहा कि वे सात जन्म में भी एनडीए के साथ नहीं जा सकते जनता कांग्रेस सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के प्रश्न पर कहा कि भाजपा ने अपने शासन काल में किसी कांग्रेसी को जेल नहीं भेज पाया न ही कांग्रेस ने किसी भ्रष्ट भाजपाई को भेजा कांग्रेस व भाजपा का रिश्ता पति पत्नी वाला है। दिन में तकरार, रात में प्यार और संतान भ्रष्टाचार है घोषणा पत्र को लेकर कहा कि वे शपथ पत्र लेकर मतदाता के पास जा रहे हैं। धान खरीदी अजित जोगी ने शुरू किया था, उनकी सरकार आने पर वे जोगी किसान मितान योजना लागू करेंगे इसके तहत हर किसान का10 लाख रूपए तक का बीमा करेंगे, भूमिहीन किसान को प्रविवर्ष 1 लाख दिया जाएगा, किसानों को बिजली पानी फ्री मिलेगा किसानों का धान 4000 रूपए प्रति कविंटल के हिसाब से खरीदेंगे।


अन्य पोस्ट