दुर्ग
4 नवंबर को मोदी का मेगा शो
30-Oct-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में हो रही व्यापक तैयारियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 अक्टूबर। रविवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यालय में प्रमुख पदाधिकारी की बैठक ली।
शाम को कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा और एसपी रामगोपाल गर्ग की मौजूदगी में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने स्टेडियम में बनाए जा रहे सभा पंडाल बनाने वाली टीम को सावधानी से शीघ्रतापूर्वक काम पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे