दुर्ग

लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें... मतदाता जागरूकता वाहन रैली निकाली
30-Oct-2023 3:16 PM
लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें...  मतदाता जागरूकता वाहन रैली निकाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 30 अक्टूबर। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर नागरिक को मतदान करना आवश्यक है। 17 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव में नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इस उद्देश्य को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के लिए वाहन रैली निकाली गई। विधानसभा क्रमांक 65 के रिटर्निंग आफिसर व आयुक्त रोहित व्यास ने हरी झंडी दिखा कर 100 वाहनों को रवाना किया।

ज्ञात हो कि बैकुंठधाम वार्ड 32 के मैदान में सौ वाहनों को क्रमबद्ध खड़े कर 17 नवम्बर को अवश्य मतदान करने के संदेश लिखित श्रृंखला तैयार की गई।

इसके बाद उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आयुक्त श्री व्यास ने बिना भय जाति पंथ से ऊपर उठ कर बिना भेद भाव के शत प्रतिशत मतदान करने शपथ दिलायी।

यह वाहन रैली छावनी, केनाल रोड, नंदनी रोड से पावर हाऊस फ्लाईओवर होते हुए सेन्ट्रल एवेन्यू से हुडको सेक्टर 9 चौक से सेक्टर 7 स्कूल मैदान मे पहुँच कर पुन: वाहन की श्रृंखला से स्वीप का आकर बना कर वाहन रैली का समापन किया गया।

रैली के दौरान वाहनों में चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रचार प्रसार के स्लोगन एवं गीत तथा मतदान करने की अपील लिखी गई थी।

रैली में आयुक्त रोहित व्यास, एसडीएम जागेश्वर कौशल, तहसीलदार पंचभाई गुरूदत्त, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, अजय शुक्ला, अनिल मिश्रा, अंकित सक्सेना, व्हीके सेमुवल, आरपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट